Posts

हंसना मना है

हंसना मना है... ************* गाँव का नाम था फूटकला, वहाँ के निवासी महा कंजूस पंडित बैजनाथ त्रिवेदी को देखकर लगता था मानो सारा फूटकला उनके भीतर समा गया हो। उनकी कंजूसी की ख्याति ऐसी थी कि लोग कहते थे—बैजनाथ जी के घर में दीपक भी सोच-समझकर जलता है कि आज जलना जरूरी है भी या नहीं। एक शाम, जब आकाश में तारे भी मितव्ययिता का पाठ पढ़ रहे थे और एक-एक करके छिपने की तैयारी कर रहे थे, त्रिवेदी जी के द्वार पर किसी सज्जन ने दस्तक दी। सज्जन का नाम था हरिशंकर मिशिर—लखनऊ में छोटे-मोटे मुकदमे लिखते थे, पर आत्मा में अभी तक गाँव की मिट्टी लिपटी हुई थी। दरवाजा खटखटाया गया। एक बार, दो बार, दस बार। अंत में भीतर से खँखार की आवाज आई, फिर लकड़ी के चिर्र-चिर्र की, फिर लालटेन की मद्धम रोशनी दिखी। बैजनाथ जी बाहर आए। लालटेन इतनी पुरानी थी कि उसका काँच काला पड़ चुका था और बाती इतनी छोटी कि उसे देखने के लिए झुकना पड़ता था। हरिशंकर जी ने विनम्रता से कहा, “पंडित जी, रात का वक्त है, पर दो मिनट की मुलाकात का मन था। बचपन में आपके पिताजी से बहुत स्नेह मिला था।” बैजनाथ जी ने लालटेन ऊँची की, मिशिर जी का चेहरा देखा, फिर बिना कुछ ...

बंदनवार

बंदनवार ******** घर में उत्सव का माहौल था, मानो सृष्टि स्वयं नववधू के स्वागत में उल्लासमयी हो उठी हो। गाँव के उस छोटे से आंगन में, जहां कभी सूरज की किरणें भी बमुश्किल पहुंचती थी, आज रंग-बिरंगे बंदनवार लटक रहे थे। पथ के दोनों ओर मालती और चंपा के फूलों की मालाएँ सजी थीं, जिनकी सुगंध हवा में तैर रही थी, जैसे प्रकृति भी इस विवाह के गीत में शामिल हो।  विवाह के मंगलमय उत्सव में वातावरण मानो प्रेम और विरह के रंगों से सराबोर था। गीतों की मधुर स्वरलहरी हवा में तैर रही थी, जिसमें बिटिया के अपने पिता के आँगन को छोड़ ससुराल की ओर प्रस्थान करने का करुण राग गूँजता था। महिलाओं के स्वरों में एक अनकही पीड़ा थी, जो हृदय को छू लेने वाली थी, मानो प्रत्येक शब्द में माटी की सोंधी खुशबू और बिछोह की तीखी चुभन समाई हो। एक कन्या, जिसके कोमल हाथों में ढोलक थी, ताल को पकड़ने में संकोच कर रही थी। उसकी अनभ्यस्त उंगलियाँ लय को छूने का प्रयास करतीं, पर भटक जातीं। पास ही, एक प्रौढ़ा नारी, शायद उसकी माँ, अपने घुटनों पर उंगलियों से ताल ठोंककर उसे मार्ग दिखा रही थी। उसकी आँखों में स्नेह था, और चेहरे पर एक ऐसी मुस्कान...

नैहर

नैहर **** “हे भैया पिंटू सुनो, आज तुम्हारे माँ बाऊ जी हस्पताल गए हैं तो चलो मुझे महदेवा घुमा लाओ बहुत दिन हुए नैहर देखे. भैया, भौजी तो बचे नहीं पर भतीज लोग तो हैयै हैं.” दादी ने अपने पोते से मनुहार किया जो चौकी पर बैठा कोई तिकड़म लड़ा रहा था. “हम नहीं जायेंगे दादी मेरा पैर दर्द कर रहा है.” पोते ने अनमने ढंग से उत्तर दिया.  “अरे! पैर दर्द कर रहा है तो लाओ हम दबाए दे रहे हैं पर हे बछौवा तनी घुमाय देव! तुम गेंद के लिए अपनी अम्मा को बोल रहे थे न? हम दिलवाए देंगे और कुछ खा पी भी लेना. पर चलो भैया, जल्दी से तैयार हो जाओ बहुत दिन हुए अपना मुलुक देखे.” गेंद का नाम सुनकर पिंटुआ खुश हो गया. उसने साइकिल निकाली, झाड़ा पोंछा और दादी भी कमीज पहनकर चश्मा लगाई और डंडा लेकर तैयार हो गईं. “अरे पिंटुआ तुम्हारा गेंद कितने का मिलेगा रे?” “पचास रुपये.” दादी ने अपना पूरा धरी-धरोहर ढूंढा कुल जमा चौवन रुपये. सारी नोटों का उन्होंने बड़े सलीके से तह बनाकर अपनी कमीज की जेब के हवाले कर लिया और सिक्कों को इकट्ठा करने लगीं. “पर इसमें तो ये वाले एक के सिक्के अब नहीं चलते दादी.” पिंटुआ ने उनमें से पुराने सिक्कों को...

ग़ज़ल

हर एक बात का मतलब दिखाई देने लगा, मरा जो बाप उसे अब दिखाई देने लगा। कहीं पे दाल कहीं नाच रही थी रोटी, खुली निगाह तो करतब दिखाई देने लगा। चला गया था बहुत पास तो दिखता कैसे, जरा सा दूर हटा तब दिखाई देने लगा। कहां चराग कहां आग है कहां है धुआं जला के हाथ मुझे सब दिखाई देने लगा लगा के आग को कहते हो तमाशा क्या है, बताओ यार तुम्हें कब दिखाई देने लगा। मरा वो भूख से इसकी किसी को फिक्र नहीं, सभी को लाश का मजहब दिखाई देने लगा। रहा मिज़ाज से अंधा तो सभी बैठे थे, बचा कोई भी नहीं जब दिखाई देने लगा। गिरा तो छोड़ दिया साथ मेरा अपनो ने, उसी के बाद मुझे रब दिखाई देने लगा। #चित्रगुप्त

सोशल मीडिया के अनसोशल लोग

सोशल मीडिया के अनसोशल लोग ******************************* (१) फेसबुक पर एक बड़े अधिकारी हैं और बढ़िया लेखक भी हैं। हालांकि बड़ा अधिकारी बढ़िया लेखक न होकर भी बड़ा लेखक ही माना जाता है। क्योंकि उसकी मेज पर जिसके काम की फाइलें पड़ी धूल फांक रही होती हैं वो तो उसकी पोस्ट से लेकर उसके द्वारा किए गए कमेंट और उसकी रिप्लाई तक में लाइक मार आता है। वहीं उससे जिसका काम नहीं भी होता है वह भी इस उम्मीद में उसकी जय-जय करते नहीं थकता कि क्या पता कब कहां जरूरत पड़ जाए।  वो अधिकारी संयोग से मेरे फेसबुक मित्र भी हैं। उनकी प्रत्येक पोस्ट पर हजार के आसपास लाइक कमेंट आते हैं। उनके लिखे का प्रचार प्रसार ठीक-ठाक है। कुछ साल पहले मैने उनकी किताब पर समीक्षा लिखी जो एक बड़ी पत्रिका में छपी भी। समीक्षा उनके किताब की थी शायद इसीलिए छपी भी वरना मुझे नहीं लगता कि उस पत्रिका के संपादक ऐसे मेरी लिखी समीक्षा छापते।  उन्होंने मुझे समीक्षा छपने की सूचना भी दी और उसके फोटो के साथ मुझे टैग करके फेसबुक पर पोस्ट डाला जिसका नोटिफिकेशन भी मुझे मिला लेकिन जब मैंने वो नोटिफिकेशन खोला तब तक उन्होंने मुझे टैग से रिमूव क...

साहब की डायरी

साहब की डायरी ************** मनोहर को वैसे तो कुछ आता जाता नहीं था लेकिन वह बड़े बड़ों के घर/दफ्तर आता जाता बहुत था, इसलिए उसकी पदोन्नति में कहीं कोई बाधा नहीं आई। साहब को जहां एक की जरूरत थी उसने वहां चार हाजिर किया उसका फायदा यह हुआ कि इसकी फाइल कहीं रुकी नहीं। बाकियों की फाइलें जहां घड़ी के पेंडुलम की तरह बस एक ही खूंटे से बंधी हुई आलमारी से मेज और मेज से आलमारी के बीच हिलती रहीं वहीं मनोहर की फाइल शोएब अख्तर के गेंद की तरह जैसे ही साहब के पास पहुंची तो उन्होंने रूम बनाकर फाइल को फुलटोस पर लिया और सीधे हाईकमान के हाथों में पहुंचा दिया। साहब मेहरबान तो चपरासी पहलवान...  मनोहर ने भूसी को भी दाल कहकर चलाया तो वह चल गई। बाकी की दाल जल गई और इनकी गल गई। इन्होंने राई को पहाड़ कहा तो वह अकाट्य सत्य हो गया। इन्होंने बेहया के फूल को भी गुलाब कहा तो फिर गुलाब जल की जगह बेहया जल बनाया जाने लगा। इन्होंने ऊंटनी के दूध को गाय का कहकर चलाया तो उसी का पंचामृत बनाया जाने लगा।  मनोहर को वैसे तो घुईयां छीलने की भी तमीज नहीं थी लेकिन कटहल मिल गया था काटने के लिए। अब क्या काटें और क्या समेटें.....

कच्चा आम

कच्चा आम ********* गावों में अब कुछ ही कुएं के ढांचे बचे हैं जो संभवतः आने वाले कुछ वर्षों में समाप्त हो जायेंगे। अभी गांव-गांव पानी की बड़ी-बड़ी टंकियां बन रही हैं। जो आने वाले वर्षों में नलों को समाप्त कर देंगी। फिर वह भी इतिहास का हिस्सा बनकर रह जाएंगे। कुछ वर्षों बाद पानी की टंकियों का भी कोई न कोई विकल्प आ ही जाएगा।  जब लोग कुएं का पानी पीते थे तब उसमें मेढ़क भी होते थे। वो अगर नहीं होते थे तो उन्हें ऊपर से डाल दिया जाता था जिससे वह छोटे-छोटे कीड़ों को खाकर पानी साफ रखें। कई बार ये मेढ़क बाल्टी के साथ ऊपर भी आ जाते थे। जो दिखने पर निकाल दिए जाते थे।  बुधिया ने ससुर के लिए खाना परोसा और भीतर जाकर बैठ गई। घर में घुप अंधेरा था लेकिन लालटेन जलाने का मतलब था कीट पतंगों को आमंत्रित करना। ससुर सुखराम खाना खाना शुरू करते ही कहने लगे- "वाह! जी वाह! आज तो खाने में कुछ अलग ही मजा आ रहा है। जिओ बहुरिया क्या खाना बनाया है तूने और दाल में पड़ा आम आय! हाय! मजा ही आ गया। समधिन ने ढूढ़कर भेजा होगा मेरे लिए..." सुखराम खा कम रहे थे और उसका गुणगान ज्यादा कर रहे थे। यह गुणगान उनकी बीवी सुखिय...

किंग नहीं किंग मेकर थे : श्री गुलाब चंद्र शुक्ल

किंग नहीं किंग मेकर थे: श्री गुलाब चंद्र शुक्ल ***************************************** श्री गुलाब चंद्र शुक्ल जी विनोदी स्वभाव के थे। हर बात में मजाक करना और आसपास वालों को हंसी में सराबोर रखना उनके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा था। गूढ़ से गूढ़ विषय को भी वह इतनी सरलता से हास्य में पिरोकर कह देते थे कि सामने वाला लाजवाब हो जाता था। क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कुर्ता पायजामा सदरी और काली टोपी उनकी पहचान हुआ करती थी। वही काली टोपी जो एक स्वयं सेवक की पहचान हुआ करती है वह हमेशा बड़ी शान से उसे पहना करते थे। इकहरे बदन की कर्मठ काया से वह जहां भी पहुंचते पूरा माहौल खुशनुमा हो जाता था। वह भाषण में भी कुछ न कुछ ऐसा जरूर बोल देते थे कि सारे श्रोता लहालोट हो जाते थे। रास्ता चलते हुए भी उनसे बात करने वाला बिना मुस्कराए नहीं रह पाता था। वह बात ही ऐसी करते थे कि रोता हुआ आदमी भी हंसते हुए जाए। हाजिर जवाबी उनके रोम-रोम में भरा हुआ था। उनके सामने कितनी भी सावधानी से बात किया जाय वो उसमें से भी कुछ न कुछ ऐसा जरूर निकाल लेते थे कि उसका मजाक बनाया जा सके। वह लाजवाब थे। उनका स्वभाव ऐसा था कि उनस...

बाबू राव विष्णु पराड़कर

जितना जरूरी भाषा को परिष्कारित और संस्कारित करना है उससे कहीं ज्यादा जरूरी यह बात भी है कि भाषा से जनमानस का जुड़ाव बना रहे। वरना निर्जन में खिले फूल का क्या फायदा जिसे देखने वाला ही कोई न हो। आज की सबसे बड़ी विसंगति यह है कि जो लिखने वाले हैं वही पढ़ने वाले भी हैं।  आज के बीस साल पहले ट्रेन या बस में चलते हुए कोई न कोई ऐसा मिल ही जाता था जिसके हाथ में कोई मैगजीन या किताब हो। उन्हें देखकर मन अजीब किस्म के श्रद्धा भाव से भर जाता था। कि अच्छा ये पढ़ने वाले हैं। लेकिन दुःख होता है कि अब ऐसा देखने को नहीं मिलता है।  मेरे नजदीकी रेलवे स्टेशन गोंडा में ही स्टेशन पर किताब की दो दुकानें थी जिसपर कोई भी मैगजीन ढूढने पर मिल जाया करती थी। व्हीलर तो कई थे जिनपर किताबें दूर से दिख जाया करती थीं।  पठन-पाठन के इस दुरूह समय में संपादकाचार्य बाबू राव विष्णु पराड़कर जैसी पुस्तक का उपलब्ध होना ही अपने आप में बड़ी बात है।  शोधपरक पुस्तकों का लेखन और पठन-पाठन अकादमिक क्षेत्रों के इतर न होना और आकदमियों में भी सिर्फ डिग्री लेने के लिए या पास होने के लिए होना भाषा के विकास में सबसे बड़ा बा...

कच्चा आम

कच्चा आम ********* गावों में अब कुछ ही कुएं के ढांचे बचे हैं जो संभवतः आने वाले कुछ वर्षों में समाप्त हो जायेंगे। अभी गांव-गांव पानी की बड़ी-बड़ी टंकियां बन रही हैं। जो आने वाले वर्षों में नलों को समाप्त कर देंगी। फिर वह भी इतिहास का हिस्सा बनकर रह जाएंगे। कुछ वर्षों बाद पानी की टंकियों का भी कोई न कोई विकल्प आ ही जाएगा।  जब लोग कुएं का पानी पीते थे तब उसमें मेढ़क भी होते थे। वो अगर नहीं होते थे तो उन्हें ऊपर से डाल दिया जाता था जिससे वह छोटे-छोटे कीड़ों को खाकर पानी साफ रखें। कई बार ये मेढ़क बाल्टी के साथ ऊपर भी आ जाते थे। जो दिखने पर निकाल दिए जाते थे।  बुधिया ने ससुर के लिए खाना परोसा और भीतर जाकर बैठ गई। घर में घुप अंधेरा था लेकिन लालटेन जलाने का मतलब था कीट पतंगों को आमंत्रित करना। ससुर सुखराम खाना खाना शुरू करते ही कहने लगे- "वाह! जी वाह! आज तो खाने में कुछ अलग ही मजा आ रहा है। जिओ बहुरिया क्या खाना बनाया है तूने और दाल में पड़ा आम आय! हाय! मजा ही आ गया। समधिन ने ढूढ़कर भेजा होगा मेरे लिए..." सुखराम खा कम रहे थे और उसका गुणगान ज्यादा कर रहे थे। यह गुणगान उनकी बीवी सुखिय...

कहानी

नौकरी, बेरोजगारी, आत्मसम्मान और रिश्ते *************************************** वैसे उनका नाम था जिग्नेश पर सब उन्हें झिगने-झिगने कहकर बुलाते थे। क्यों बुलाते थे इसका पता नहीं, पर गांवों में एक रिवाज सदियों से है कि हर व्यक्ति का कहने वाला नाम और जबकि दस्तावेजों में दर्ज नाम और होगा। कई बार तो बैंक से आए किसी पेपर को उसी आदमी के बच्चे 'मैं नहीं जानता हूं' कहकर लौटा देते हैं। कल्प नाथ मिश्र का नाम पूरे गांव में कलपू होगा ये कौन कह सकता है? वहीं गोवर्धन प्रसाद वर्मा गांव के गोबरे होंगे इसका अनुमान तो उसकी होने वाली बीवी को भी नहीं था। शादी के सालों बाद एक दिन उनकी बुआ जब उन्हें गोबरे कहकर संबोधित कर रही थीं तब उसे पता चला कि गोबरे नाम उनके गोबर गणेश का ही है।  ये नाम बिगाड़ने वाली परंपरा केवल अपने ही देश में नहीं है। बल्कि यह तो सर्वव्यापी है। ब्राजील के सर्वकालिक महान फुटबॉलर एडसन अरांतेस डो नेसीमेंटो जो कि काला हीरा के नाम से मशहूर थे उन्हें कोई-कोई ही जानता होगा लेकिन पेले को सब जानते हैं। बचपन में खेलते हुए किसी लड़के ने उन्हें पेले कहकर चिढ़ाया था जिसपर वो खूब चिढ़े थे उसके ब...

समीक्षा : फत्ते-पुराण

फत्ते-पुराण : सरल व्यंग्यकार की गहरी चोट ___________________________ चित्रगुप्त जी का व्यंग्य-संग्रह 'फत्ते-पुराण' पढ़े एक सप्ताह से अधिक हो गया था पर जीवन के झंझावात व्यक्ति को सदैव मन का कब करने देते हैं। आज जब कुछ अवसर मिला तब 'फत्ते-पुराण' फिर याद आया। 'फत्ते-पुराण' चित्रगुप्त जी की शायद सातवीं पुस्तक है। वे मूलतः व्यंग्यकार ही हैं। हालांकि उन्होंने 'नैहर' और 'दो रुपया' जैसी अति संवेदनशील कहानियाँ भी लिखी हैं जिन्हें पढ़कर पाठक के सिर्फ आँसू नहीं निकलते,  वह फफककर रो पड़ता है। इस तरह गंभीर भावभूमि पर भी चित्रगुप्त जी की तमाम कहानियाँ, लघुकथाएँ हैं लेकिन जब आप इनके समग्र लेखन पर दृष्टि निक्षेपित करेंगे तब आप भी वही कहेंगे जो मैं कह रहा हूँ। सात पुस्तकों में से चार सिर्फ व्यंग्य पर ही हैं। वे चाहे गद्य लिखें या पद्य उसमें व्यंग्य आ ही जाता है। आलोच्य पुस्तक 'फत्ते-पुराण' छोटे-छोटे व्यंग्य-लेखों का संग्रह है। व्यंग्य में जबसे हास्य आया है,व्यंग्य की धार थोड़ी कुन्द हुई है। व्यंग्य को मनोरंजन का साधन नहीं बनाना चाहिए। अगर आप सधे व्यंग्यका...