सलाह

 सलाह
*****

चील का बच्चा उड़ना सीख रहा था कि चीड़ के पेड़ से टकराकर नीचे गिरा और घायल हो गया। वह जहां गिरा, वहीं चूहों की मांद थी। चुहिया धूप सेंकने अपने बिल से बाहर निकली तो उसे घायल चील के बच्चे को देखकर बड़ी दया आयी। उसने चील के बच्चे को समझाते हुए कहा - "देख बेटा ये तुम्हारे बिल खोदना सीखने की उम्र है इस उम्र को तुमने उड़ने के सपने देखकर बर्बाद नहीं करना चाहिए।" 

Comments