असभ्य बच्चा

असभ्य बच्चा
***********
बच्चे रोते ही हैं। 
सब बच्चे रोते हैं। 
बच्चों को रोना भी चाहिए! 
वैसे रोना तो बड़ों को भी चाहिए। 
रोते भी हैं।
पर दिखता नहीं है।

आज मैंने तीन बच्चों को देखा 
तीनो रो रहे थे। 
पहला अच्छे कपड़ों के लिए रो रहा था। 
दूसरा खिलौने के लिए रो रहा था 
और तीसरा 
'रोटी के लिए...' 

मुझे लग रहा है ये जो तीसरा बच्चा रोटी के लिए रो रहा है। यही हमें सभ्य नहीं होने दे रहा...।
#चित्रगुप्त  

Comments

Popular posts from this blog

बड़े साहब बड़े कवि

दो रुपए

दो गजलें