मजदूर

मजदूर
(1)
जाती हुई गाड़ी को देखकर वही हाथ हिलाता है
जिसका कोई दूर होता है
या जो ख़ुद दूर होता है।
(2)
मजदूर झुके हुए सिर का कोण
और गठरी का वजन देखकर जान लेता है
कि कौन घर से जा रहा है
और कौन घर को जा रहा है।
(3)
जो बीवी की दुत्कार से ज्यादा
साहब की फटकार खाता है
वो मजदूर होता है।
(4)
जो बातें बनाता है
वो मशहूर होता है
जो देश बनाता है
वो मजदूर होता है।
(5)
उसके परिश्रम के फूलों से
पूरी बगिया तो महक जाती है
लेकिन उसके शरीर से
बहुत बदबू आती है।
#चित्रगुप्त

Comments

Popular posts from this blog

बड़े साहब बड़े कवि

दो रुपए

दो गजलें